Xiaomi 14 series: Xiaomi का सबसे महंगा फोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत जान कर हो जाओगे हैरान, जानिए कीमत, कैमरा और सारे फीचर के बारे में।


चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने बीते महीने मे अपनी नई स्मार्ट्फोन सीरीज Xiaomi 14 को ग्लोबली पेश किया था। वहीं अब कंपनी ने Xiaomi 14 Series को भारतीय मार्केट में कल यानी की 7 मार्च 2024 को लॉन्च कर दिया हैं। Xiaomi यह फोन पिछले कुछ दिनों से में बना हुआ था।

आपको बता दें की Xiaomi 14 series में तीन मॉडल Xiaomi 14,14 pro,14 Ultra शामिल हैं, लेकिन  इंडिया में सिर्फ Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra हि लॉन्च किया गया हैं।

Xiaomi 14 Ultra स्पेसिफिकेशन:

Xiaomi 14 Ultra यह Xiaomi 14 series का टॉप एंड मॉडल हैं। इसमें ड्रैगन आर्मर डिजाइन हैं । 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता हैं। इस स्मार्टफोन में 3200 * 1440 पिक्सेल रेजोल्यूशन, HDR10+, 3000 nits पिक ब्राइटनेस , डॉल्बी विजन के साथ एक बड़ा डिस्प्ले प्रदान करता हैं।

Display:

14 Ultra में 6.73 इंच की LTPO QHD+ AMOLED माईक्रो कर्वड डिस्प्ले दी गई हैं। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रेगन 8 जेन 3 द्वारा संचालित हैं। फोन एंड्रॉयड 14 के शीर्ष पर हाइपर OS पर चलता हैं।

Camera :

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में Leica ऑप्टिक्स सपोर्ट के साथ दिया गया हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल sony LYT 900 प्रायमरी सेंसर दिया गया हैं। इसके अलावा इसमें दूसरा 50 मेगापिक्सल का 3.2x ऑप्टिकल जूम के साथ  सोनी imx 858 दिया गया हैं।  तीसरा 50 मेगापिक्सल का 5x ऑप्टिकल जूम के साथ sony imx सेंसर और चौथा 50 मेगापिक्सल का 122 Degree area के साथ अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल हैं।

14 Ultra मे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया हैं।

Battery:

Xiaomi के इस फोन में 5300 mAh की शानदार बैटरी दी गई है इसमें आपको सिलिकॉन कार्बन तकनीक हैं, जो 90वॉट वायर्ड चार्जिंग और 80 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता हैं।

Colour:

14 Ultra स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं जिसमें वेगन लेदर फिनिश मिलता हैं।

Price:

14 Ultra में 16GB+512GB का सिंगल स्टोरेज विकल्प हैं और इसकी कीमत 99,999 रूपये हैं। कंपनी Xiaomi 14 Ultra रिजर्व एडिशन भी ला रहा हैं, जिसकी बुकिंग 11 मार्च से 9,999 रूपये से शुरू होगी और 12 अप्रैल 2024 से मार्केट में उपलब्ध होगा।

Xiaomi 14 स्पेसिफिकेशन:

Xiaomi 14 में अल्ट्रा नैरो बेजल्स, डॉल्बी विजन सपोर्ट और डीसी डिमिंग के साथ 6.36 इंच 1.5k C8 LTPO OLED डिस्प्ले हैं साथ ही 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट, 3000 nits की ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ मिलता हैं। यह IP 68 रेटेड हैं, जो इसे धूल और पानी से बचाता हैं।

Colour:

यह 3 कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं जिसमें जेड ग्रीन, मैट ब्लैक और क्लासिक व्हाइट शामिल हैं।

फोन Snapdragon 8 GEN 3 द्वारा संचालित हैं।

Battery:

Xiaomi 14 में 4610mAh की बैटरी हैं जो 90 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती हैं साथ ही 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग और 10 वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं।

Camera:

कैमरा की बात करें तो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है और सभी Leica summi Lux Lance के साथ आते हैं। इसमें 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा+ 50 MP 3.2x टेलीफोटो कैमरा + 50 MP का 900 इमेज सेंसर शामिल हैं। साथ ही 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया हैं।

Price:

Xiaomi 14 12GB+512 GB वेरिएंट में 59,999 रूपये के कीमत पर ICICI क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर 5000 रूपये की छूट और कुछ डिवाइसेज पर 5000 रूपये के एक्सचेंज बोनस और 24 महीने की No Cost EMI विकल्प के साथ उपलब्ध होगा।

उपलब्धता: Xiaomi 14 11 मार्च से Amazon, Flipkart, Xiaomi रिटेल आउटलेट्स और Xiaomi.com पर उपलब्ध होगा।

यह भी पढे

Vivo V30 series: Vivo का और एक धांसू फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानिए क्या है नए फीचर…


1 thought on “Xiaomi 14 series: Xiaomi का सबसे महंगा फोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत जान कर हो जाओगे हैरान, जानिए कीमत, कैमरा और सारे फीचर के बारे में।”

Leave a comment