One Student One Laptop Yojana 2024:सरकार स्टूडेंट को दे रही हे फ्री लॅप टॉप,जानिये कैसे…


One Student One Laptop Yojana 2024:

हमारे देश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अलग अलग स्कीम लागू किया जा रहा हैं। इसके अलावा छात्रों को डिजिटल बनाने के लिए भी विभिन्न प्रयास किया जा रहा हैं। हाल ही में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों के लिए नई योजना शुरू की हैं जिसका नाम ‘ वन स्टूडेंट वन लैपटॉप योजना ‘ कहा गया हैं। इस योजना के तहत कॉलेज के लाखों छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप दिया जाएगा हालांकि अभी योजना को लागू करने के लिए आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन जैसे ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होगा , वैसे ही सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

देश में जो छात्र आर्थिक स्थिति के कारण अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए लैपटॉप नही हैं और वे अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए लैपटॉप प्राप्त करना चाहते हैं इस बात को जानते हुए देश के अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने तकनीकी छात्रों के लिए वन स्टूडेंट वन लैपटॉप योजना शुरू किया हैं।

देश के जो छात्र इस योजना के माध्यम से लैपटॉप प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हे अपना वन स्टूडेंट वन लैपटॉप योजना में पंजीकरण करना होगा इसके लिए आपको www.aicte-India.org पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने आपको आवेदन प्रक्रिया के साथ इस योजना से संबंधित सारी जानकारी विस्तार से देने की कोशिश की हैं। उम्मीद है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आएगा।

One Student One Laptop 2024 पात्रता:

  • 1. आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • 2. जो छात्र इंजीनियरिंग, फार्मेसी , प्रबंधन, आर्किटेक्चर, वास्तुकला आदि जैसे तकनीकी पढ़ाई कर रहे हैं वे इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • 3. जिन छात्रों के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हैं और वे गरीबी रेखा से नीचे पाए जाते है वे उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • 4. विकलांग छात्र  इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं।

One Student One Laptop Yojana 2024 के लाभ:

  • 1.अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के तहत शुरू की गई one Student One Laptop योजना का उद्देश तकनीकी शिक्षा ले रहे अभ्यर्थियों को मुफ्त में लैपटॉप प्रदान करना है, जिससे कॉलेज के छात्रों को बिना किसी लागत के लैपटॉप प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
  • 2. यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं विकलांग छात्रों को जो तकनीकी विषय में स्थानक की पढ़ाई कर रहे है उन स्टूडेंट को सीएसआर फंड के माध्यम से लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।
  • 3. छात्रों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान करने से उनके शैक्षणिक विकास को बढ़ावा मिलेगा जिससे विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
  • 4. One Student One Laptop 2024 योजना छात्रों को आत्मनिर्भर बनाती हैं क्योंकि वे सीखने, अनुसंधान और कौशल विकास के लिए डिजिटल उपकरणों का उपयोग कर सकेंगे।

One Student One Laptop 2024 आवश्यक दस्तावेज:

One Student One Laptop Yojana 2024 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज होना अनिवार्य हैं।

  • आधार कार्ड
  • जाती प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाणपत्र
  • शैक्षणिक दस्तावेज
  • जिस कोर्स के लिए आवेदन किया है उसका सर्टिफिकेट
  • विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो तो)
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

One Student One Laptop Yojana 2024 आवेदन प्रक्रिया

  • 1. One Student One Laptop Yojana 2024 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.aicte-India.org पर जाए।
  • 2. होम पेज पर वन स्टूडेंट वन लैपटॉप योजना का लिंक दिखाई देगा उसपर टैप करें।
  • 3. नया पेज खुलेगा उसमे रजिस्टर करें।
  • 4. इसके बाद आपके सामने One Student One Laptop Yojana 2024 का पंजीकरण फार्म खुलेगा इसपर आवश्यक जानकारी सही से दर्ज करें।
  • 5. मांगी गई दस्तावेज अपलोड करें।
  • 6. अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  इस तरह से आपका one Student One Laptop Yojana में पंजीकरण आसानी से पूरा होगा।

यह भी पढे ‌‌-

Namo Drone Didi Yojana 2024:ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षित करने की योजना; जानिए किसे होगा फायदा.


2 thoughts on “One Student One Laptop Yojana 2024:सरकार स्टूडेंट को दे रही हे फ्री लॅप टॉप,जानिये कैसे…”

Leave a comment