Yashasvi Jaiswal बने Superstar! तिसरे टेस्ट मे यशस्वी जैसवाल के बल्ले से Big रिकॉर्डस की बरसात.


Yashasvi Jaiswal Become Superstar:

टीम इंडिया के 22 वर्षीय युवा ओपनर बल्लेबाज  Yashasvi Jaiswal इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में अपना जलवा बरकरार रख कर तीसरे टेस्ट मैच में 446 रनों से जीत हासिल की। इस 5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दो मैचों में हराकर सीरीज में 2-1 बढ़त हासिल कर चुकी है। इस सीरीज में बढ़त हासिल करने में भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जैसवाल ने सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाई है।

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal (image credit-instagram)

Yashasvi Jaiswal ने राजकोट टेस्ट के दूसरी पारी में नाबाद 214 रनों की पारी खेल कर इंग्लैंड के गेंदबाजो को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। वे इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज में टॉप पर है।

उन्होंने इसके पहले खेले गए विशाखापत्तनम टेस्ट में भी दोहरा शतक बनाया था। वे लगातार दो टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज तो वही भारत के लिए तीसरे बल्लेबाज बन गए है।

इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे इस टेस्ट सीरीज में उन्होंने अबतक 3 मैचों की 6 परियों में 109 की औसत से 545 रन बना चुके है। इसमें 22 छक्के और 50 चौके सामिल है।

यशस्वी जैसवाल के रिकॉर्डस की बरसात जिसने रचा इतिहास:

यशस्वी जैसवाल ने अबतक कोन कोन से रिकॉर्ड बनाए आइए जानते है विस्तार से।

1. एक ही टेस्ट सीरीज में 20 से भी ज्यादा छक्के मारने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज।

2. लगातार 2 दोहरा शतक जड़ने वाले विनोद कांबली और विराट कोहली के बाद तीसरे भारतीय बल्लेबाज।

3. एक ही टेस्ट सीरीज में 500 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे युवा बल्लेबाज।

4. 23 साल से कम आयु में सबसे ज्यादा 150 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले  पहले भारतीय बल्लेबाज।

5. सबसे कम बॉल में दोहरा शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज।

6. इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

7. एक पारी में 12 छक्के मारने वाले वसीम अकरम के साथ बराबरी।

स्टार बनाना नहीं था आसान:

Yashasvi jaiswal के स्टार बनने की कहानी किसी सपने से कम नहीं है। आखिरकार कैसे भारतीय टीम में वह इतना बड़ा नाम बन गया जिसने शुरुवात बेहद नीचे से की थी। तंबू में रहकर आसमान के सितारे मुट्ठी में करने वाले यशस्वी जैसवाल कभी पानी पूरी बेचकर गुजारा करते थे लेकिन आज वह करोड़ो रुपए के मालिक है।

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal (image credit-instagram)

मुंबई की गलियों से निकल कर यह खिलाड़ी आज इंटरनेशनल क्रिकेट का वह नाम बन गया है जिसकी तारीफों के पुल हर एक क्रिकेट प्रेमी की जुबान बांधती है।

Yashasvi jaiswal का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावा गांव में हुआ। उनका परिवार बहुत गरीब था। उनके पिता भूपेंद्र जैसवाल भदोही में एक छोटी सी हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। यशस्वी अपने छह भाई बहनों में से चौथे नंबर के है। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी थी तभी तो 11 साल की उमर में यशस्वी ने भारत के लिए खेलने के लिए अपने सपने को पूरा करने के लिए अकेले मुंबई चले आए जहां उन्हें कई सारे कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से क्रिकेट सीखा और और अपना सपना पूरा किया।

Yashasvi Jaiswal ने अपने लगातार शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में एक अलग ही पहचान बनाई। अब वे भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गए है।

Yashasvi Jaiswal का बचपन भलेही गरीबी में गुजरा हो लेकिन आज वे करोड़ों के मालिक है। हाल ही में वे अपने परिवार के साथ मुंबई के ठाणे में आलीशान फ्लैट में शिफ्ट हुए है जिसकी कीमत करोड़ों में है।

Yashasvi Jaiswal का संघर्ष देख वह हर एक गरीब के लिए प्रेरणा की मिसाल है जो साबित करता है  की सपने देखो और पूरी कायनात तुम्हे उन सपनों को साकार करने की हिम्मत देगी।

यह भी पढ़े Top 5G Mobile: Amazon पर उपलब्ध है 10 हजार से भी कम कीमत पर बढ़िया 5G मोबाइल।


Leave a comment